नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पंजाब में 400 मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की। जिनमें से 30 क्लीनिक अमृतसार के शहरी और रूरल इलाके में है। बता दें पिछले साल 15 अगस्त के दिन पंजाब में 100 मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए थे। दरअसल आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में जनता से वायदा किया था कि हमारी सरकार आने पर लोगो को बेहतर सेहत सुविधा दी जाएगी। जिसके तहत इन मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत की गई है।
पूरी की चुनावी गारंटी- केजरीवाल
इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज उन्हें बहुत खुशी हो रही है चुनावों के समय उन्होंने वादा नही बल्कि गारंटी दी थी जो आज वो पूरा कर रहे है। सीएम ने कहा उनके छोटे भाई (भगवंत मान)उनकी गारंटी को पूरा कर रहे हैं। दिल्ली में ये मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं। हॉस्पिटल में लाइन लगानी पड़ती हैं मरीजों की बारी नही आती लेकिन मोहल्ला क्लीनिक में सब कुछ फ्री है। सीएम केजरीवाल ने बताया कि इन क्लीनिकों में डॉक्टर इलाज करेगा और टेस्ट भी फ्री होंगे।
बीमारी का चलेगा पता- भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 100 मोहल्ला क्लीनिक पहले लोगो को समर्पित किये गए थे और अब 400और किये रहे हैं। 100मोहल्ला क्लीनिक में 10लाख से ज्यादा लोग दवाई अब तक ले चुके है। उन्होंने कहा कि सब कुछ कम्प्यूटर पर फीड हो रहा है इससे ये पता चल जाएगा कि पंजाब में कौन सी बीमारी ज्यादा फैल रही है। सीएम ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक का आइडिया दिल्ली की केजरीवाल सरकार का था जो अब पंजाब में चल रहा है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भी पंजाब की तर्ज पर बस्ती दवाखाना बनाये जा रहे हैं।
मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं
पंजाब के अमृतसर में शुरु हुए मोहल्ला क्लीनिक में मरीजों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें 90 के करीब फ्री दवाई और करीब 41 फ्री टेस्ट की सुविधा उपलध होगी। मोहल्ला क्लीनक में डॉक्टर मरीज को सुबह 8बजे से लेकर 2बजे तक देखेंगे।