Haryana News: कांग्रेस विधायक की शिकायत पर बड़ा एक्शन, घाटाले के आरोप में सचिव को किया सस्पेंड

Haryana News:हरियाणा में घोटाले (Haryana Scam) को लेकर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने 50 लाख के घोटाले में मंडी सचिव को सस्पेंड कर दिया है। बता दे कि (NIT) से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा (MLA Neeraj Sharma) ने मनोहर सरकार से शिकायत की थी। विधायक का कहना था कि फरीदाबाद मंडी (Faridabad Mandi Scam) में पार्किंग के टेंडर में गड़बड़ी हुई है। जिसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए मार्केट कमेटी के सचिव को सस्पेंड कर दिया। कृषि मंत्री जेपी दलाल (Haryana Minister JP Dalal) का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच बिठा दी है।

क्या है मामला?

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा (Neeraj Sharma) ने शिकायत की थी कि फरीदाबाद (Faridabad Sabji Mandi) की डबुआ सब्जी मंडी में पार्किंग का टेंडर निकाला गया था, जिसमें 5 व्यक्तिओं के द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था। एच 1-1111101, एच 2-1430708, एच 3-1477711, एच 4-1567777, एच 5-1612111 थी। नियमानुसार एच 5 को टेंडर दिया जाना चाहिए था। अगर किसी स्थिति में एच -5 वाला व्यक्ति टेंडर नहीं लेता तो टेंडर एच -4 वाले को अलॉट किया जाना चाहिए था।

पार्किंग टेंडर में हुआ घोटाला

कांग्रेस विधायक ने शिकायत में कहा था कि एच -5 और एच -4 दोनों ही टेंडर नहीं लेते तो नियमानुसार दोबारा टेंडर किया जाना चाहिए था, जो कि नहीं किया गया। अधिकारियों ने मिलीभगत करके एल-3 एक टेड्रिंग कंपनी को ठेका दे दिया। जब एच -5 और एच -4 द्वारा टेंडर नहीं लिया गया तो उसकी (EMD)की राशि जब्त की जानी चाहिए थी जो कि जब्त ना करके वापस कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *