India vs NZ 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर मुकाबले में कीवी टीम को 90 रनों से हरा दिया। एक बार फिर से 13 साल बाद न्यूजीलैंड का वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इससे पहले साल 2010 में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कप्तानी में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप किया था।
आखिरी मुकाबले में होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में चारों ओर चौकों छक्कों की बारिश देखने को मिली। इस शानदार मुकाबले में रनों के साथ जमकर रिकॉर्ड भी बरसे और कई कीर्तिमान भी स्थापित हुए हैं। वनडे सीरीज में पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों के रिकॉर्ड भी टूटे।
चलिए आंकड़ों के साथ सभी बने और टूटे रिकॉर्ड का आनंद उठाते हैं।
गिल ने तोड़ा इमाम का रिकॉर्ड
टीम इंडिया की युवा रन मशीन शुभमन गिल (Shubman Gill) इस समय बेहद शानदार फॉर्म में हैं। वह अक्रामकता के साथ बल्लेबाजी कर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे हैं। 23 वर्षीय गिल ने अब तक अपने वनडे करियर की 21 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
बता दे कि, गिल में 21 पारियों में चार शतकों की मदद से 73.76 की औसत से 1,254 रन बनाए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा रन बनाने का यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक (Imam Ul Haq) के पास था। इमाम ने 21 पारियों में 60.56 की औसत से 1,090 रन बनाए थे।
बाबर आजम के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा
इसके अलावा पाकिस्तान के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के रिकॉर्ड पर भी खतरा मंडराने लगा हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बाबर ने अपने वनडे करियर की 25 पारियों के बाद 1,306 रन बनाए थे। अगर शुभमन गिल 4 पारी के बाद 53 रन और बना लेते हैं तो वह पाक के कप्तान के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देंगे।
7 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
इतना ही नहीं, इसके अलावा गिल ने बाबर आजम (Babar Azam Record) के 7 साल पहले एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। ये रिकॉर्ड है तीन मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का। बता दे कि,साल 2016 में बाबर आजम ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन बनाए थे। मंगलवार को समाप्त हुई न्यूजीलैंड के साथ सीरीज में गिल ने भी तीन मैचों में 360 रन बनाए हैं।
भारत ने बनाया दूसरा बड़ा स्कोर
मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए कीवी टीम के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 385 रन बनाया। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2009 में क्राइस्टचर्च (Christchurch ODI Record)में 392 रन बनाए थे।
कीवियों के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े स्कोर के अलावा बड़ी पार्टनरशिप की बात की जाए तो वो भी होलकर स्टेडियम में देखने को मिली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल (Rohit Sharma And Shubman Gill Partnership) ने पहले विकेट के लिए 212 रन बनाए। इससे पहले गौतम गंभीर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग (Gautam Gambhir And Virendra Sehwag Partnership) ने साल 2009 में हैमिल्टन (Hamilton) के मैदान पर 201 रनों की साझेदारी की थी।
10 साल पुराने अपने रिकॉर्ड की बराबरी
भारतीय टीम ने 10 साल पुराने अपने एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को भारतीय टीम ने अपनी पारी के दौरान 19 छक्के बरसाए। भारत की ओर से किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाए थे। जिसमें हिटमैन रोहित शर्मा ने अकेले 16 गगनचुंबी छक्के जड़े थे।
तीसरे सबसे बड़े शतकवीर बने हिटैमन कप्तान
दूसरी ओर, इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) ने भी बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। भारत की ओर से वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इंदौर में रोहित शर्मा ने जैसे ही अपना 30वां शतक पूरा किया उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोटिंग (Ricky Ponting) के शतकों की बराबरी कर ली। अब भारत में रोहित शर्मा से आगे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 49 शतक और विराट कोहली(Virat Kohli) 46 शतक है। रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि 241 मैचों में हासिल की है।
भारत के शतकवीर
सचिन तेंदुलकर 463 मैच 49 शतक
विराट कोहली 271 मैच 46 शतक
रोहित शर्मा 241 मैच 30 शतक
सौरव गांगुली311 मैच 22 शतक