#AnilAntonyResign: पूर्व केन्द्रीय मंत्री के बेटे ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा

#Anil Antony Resign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गुजरात दंगा 2002 पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) को लेकर विवाद जारी है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी (Hyderabad University) और जेएनयू (JNU Protest) में स्क्रीनिंग को लेकर बवाल जारी है। इस विवाद के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

अनिल एंटनी ने दिया इस्तीफा

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एके एंटनी (AK Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) ने कांग्रेस (Congress) के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अनिल एंटनी ने गुजरात दंगों पर बनी (BBC) की डॉक्यूमेंट्री का विरोध और प्रधानमंत्री मोदी का सपोर्ट किया है।

मुझ पर बनाया जा रहा दबाव- एंटनी

अनिल ने ट्विटर पर कहा, मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझ पर एक ट्वीट को वापस लेने के असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने मना कर दिया दरअसल, अनिल एंटनी हाल ही में अपने एक ट्वीट को लेकर कांग्रेस में ही विवादों में आ गए थे।

जैक स्ट्रॉ के विचार खतरनाक

आपको बता दें कि अनिल एंटनी ने मंगलवार को कहा था कि ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के विचारों को भारतीय संस्थानों पर तरजीह देना, देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों को जो लोग समर्थन करते हैं, वह भारतीय संस्थानों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं क्योंकि इराक युद्ध के पीछे भी जैक स्ट्रॉ का ही दिमाग था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *