Weather Forecast:साल 2023 का पहला महीना जल्द खत्म होने वाला है। जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड से उत्तर भारत जमकर कांपा। अब ठंड की बात करें तो दिल्ली समेत उत्तरी भारत को बीते दिनों से राहत मिली हुई है। लेकिन मौसम विभाग ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
यूपी में बारिश की संभावना
वहीं, 25 जनवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते दिन बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने यूपी में ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। वहीं, कश्मीर और लद्दाख के इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी 25 जनवरी तक जारी रहेगी।
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही सुबह और शाम में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
राजस्थान की राजधानी और जयपुर में न्यूनतम 10 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही यहां हल्के बादल छाए रहेंगे। चुरू में आज तापमान 5 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तापमान 14 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यहां भी सुबह धुंध देखने को मिलेगी।