#PathanMovieLeak: फिल्म मेकर्स की उड़ी नींद, रिलीज के कुछ घंटों पहले हुई लीक

#Pathan Movie Leak: बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan), दीपिका पादुकोण (Dipika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म पठान लंबे इंतजार के बाद सिनेमा घरों में रिलीज हो गई। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज होते ही मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, फिल्म के रिलीज होने से कुछ ही घंटों पहले ऑनलाइन लीक हो गई।

ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

यश राज (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी पठान पर मेकर्स ने करोड़ों खर्च किए। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म का बिजनेस भी शानदार होगा, लेकिन इस बीच पठान ऑनलाइन लीक कर दी गई। इस घटना ने मेकर्स की नींद उड़ा दी है।

100 देशों में रिलीज हुई पठान

आपको बता दें कि फिल्म पठान आज थिएटर्स में रिलीज (Pathan Movie Released) हो गई है। फिल्म के पर्दे पर आते ही फैंस के बीच काफी उत्साह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) की इस फिल्म को 100 देशों में रिलीज किया गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

इस फिल्म के टिकट की सबसे ज्यादा बिक्री हिंदी और तेलुगु वर्जन में हुई है। फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई करीब 24 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। फिल्म पठान देश में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में एडवांस बुकिंग के दौरान टिकटें बेच लेने का रिकॉर्ड पहले ही बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *