#Nirmal Chaudhary: केन्द्रीय मंत्री शेखावत के सामने RU अध्यक्ष पर हुई थप्पड़ों की बरसात

#Nirmal Chaudhary:सोमवार को राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी (Nirmal Chaudhary) पर थप्पड़ों की बरसात हो गई। निर्मल चौधरी को महासचिव अरविंद जाजड़ा (Arvind Jajra) ने थप्पड़ मारे। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) भी मौजूद थे। यह घटना महारानी कॉलेज (Maharani College) के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में हुई।

केन्द्रीय मंत्री के सामने हुई घटना

जानकारी के लिए बता दे कि, उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार (Doctor Sailendra Kumar) भी मौजूद थे। कार्यक्रम में गायक अखिल (Singer Akhil) भी स्टूडेंटस के लिए परफॉर्म करने वाले थे। थप्पड़कांड के बाद बाद निर्मल चौधरी ने कहा कि मुझे बतौर अतिथि कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहां खुलेआम गुंडागर्दी की गई। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं कोई गुंडा या बदमाश नहीं हूं।

छात्रों के लिए काम करता रहूंगा- निर्मल

निर्मल का कहना है कि जब तक शरीर में सांस चलेगी छात्रों के लिए काम करता रहूंगा। थप्पड़ मारने से रुकने वाला नहीं हूं। थप्पड़ तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को भी मारा गया था लेकिन वह लगातार दिल्ली के लिए और अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए- निर्मल चौधरी

छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने कहा महारानी महाविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जैसे ही मंच पर पहुंचा एक असामाजिक तत्व ने मुझे धक्का दिया। इस तरह खुलेआम गुंडागर्दी के खिलाफ प्रशासन को भी एक्शन लेना चाहिए। मेरी बराबरी करनी है तो बराबर कार्य करो। छात्रशक्ति के लिए जुटो, तब मानूंगा। ये सस्ती लोकप्रियता पाने का काम है। आप सही दिशा में काम कीजिए। गुंडा बदमाश बनने से समाज आपको स्वीकार नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *