#Digvijay Singh:कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijay Singh) ने एक बार फिर से पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को घेरा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) से सबूत नहीं दिए। सोमवार को उन्होंने जम्मू में कहा कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है।
2019 में हुआ था आतंकी हमला
कांग्रेस नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा साल 2019 में पुलवामा (Pulwama Terror Attack) में हुए आतंकी हमले को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पुलवामा हमले के वक्त (CRPF)अफसरों ने कहा था कि जवानों को एयरक्राफ्ट से मूवमेंट कराया जाए, पर प्रधानमंत्री नहीं माने।
सीआरपीएफ के हुए थे 40 जवान शहीद
बता दें कि, साल 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में (CRPF) के 40 जवान शहीद हुए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Terrorist Organization Jaish-e-Mohammed) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद भारतीय सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।
बीजेपी ने बताया कांग्रेस का चरित्र
कांग्रेस नेता के इस बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह बयान कांग्रेस पार्टी का चरित्र है। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ बोलने वाले किसी को भी देश बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम मोदी से नफरत के कारण राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह में अब देशभक्ति नहीं बची है। कांग्रेस लगातार भारत के वीर सैनिकों पर सवाल खड़े कर रही है।