अफगानिस्तान में एक के बाद एक बम धमाके, 100 लोगों की मौत का अनुमान

काबूल: अफगानिस्तान में फिर एक के बाद एक धमाकों से पूरा देश दहल उठा है। इन बम धमाकों से लगभग 100 लोगों के मारे जाने की आशंका है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में 1 जनवरी को भी काबुल एयरपोर्ट के समीप एक धमाका हुआ था जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी।

28 दिसंबर को भी हुए थे धमाके

28 दिसंबर को भी अफगानिस्तान के तालुकन प्रोविंस में धमाका हुआ था। जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। ताखर में तालिबान के सुरक्षा कमांडर अब्दुल मुबीन सफी ने बताया था कि एक स्थानीय प्रशासनिक कर्मचारी के डेस्क के नीचे एक बम रखा गया था, जिसके फटने से यह घटना हुई। इससे पहले 26 दिसंबर को भी एक बादाखशान प्रोविंस में हुए धमाके में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *