श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस का एक और बड़ा खुलासा, अब जंगल में मिली हड्डियों का सैंपल भी हुआ मैच

नई दिल्ली: दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड कांड में फिलहाल दिल्ली पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है। फिलहाल मामले में एक और बड़ा खुलासा पुलिस की तरफ से हुआ है। दरअसल में इस मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें श्रद्धा के बाल और हड्डी के सैंपल मैच होने की पुष्टि हुई है। जांच के लिए इन्हें हैदराबाद भेजा गया था।

स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने दी जानकारी

स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि दिल्ली पुलिस को सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स से रिपोर्ट मिल गई है। अब इसके आगे पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। बता दें कि पिछले महीने भी एक डीएनए टेस्ट किया गया था, जिसमें दिल्ली के जंगलों से मिली हड्डियों का मिलान श्रद्धा के पिता से किया गया था।

आफ़ताब ने पार की थी दरिंदगी की हदें

28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था।

अपराधी आफ़ताब का हो चूका है नार्को टेस्ट

इसमें उसने श्रद्धा के मर्डर की बात कबूली थी। दिल्ली के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में 2 घंटे तक आफताब का नार्को टेस्ट चला था। आफताब ने टेस्ट में पूछे गए ज्यादातर सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *