Kanjhawala Case Update: कंझावला डेथ केस में मृतका लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में लड़की के साथ किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई। अस्पताल ने लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं सीएम अरविन्द केजरीवाल ने पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख रुपए के मुआवजे और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने का ऐलान किया है।
लड़की के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया। हादसे की वजह से लड़की के शव के कई हिस्से बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पीड़िता के साथ किसी भी तरह का सेक्सुअल असॉल्ट नहीं हुआ है। उसके प्राइवेट पार्ट में कोई भी चोट नहीं आई।
10 लाख का मिलेगा मुआवजा
सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आज पीड़ित परिवार से बात की। उन्होंने मृतक लड़की के परिजनों के लिए 10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, पीड़िता की मां से बात हुई। बेटी को न्याय दिलवायेंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। उनकी मां बीमार रहती हैं। उनका पूरा इलाज कवाएंगे। पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवज़ा देंगे। सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है। भविष्य में भी कोई जरूरत हुई तो हम उसको पूरा करेंगे।
सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
सोमवार शाम को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पीड़िता के रेप की पुष्टि नहीं हुई और न ही युवती के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान मिले है। हालांकि, रिपोर्ट अभी पुलिस को सौंपी नही गई और अभी एफएसएल (FSL) रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मृतका की सहेली का बयान दर्ज
दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि घटना के समय पीड़िता के साथ एक और महिला थी। हुड्डा ने कहा, उसे कोई चोट नहीं आई और घटना के बाद वह अपने घर चली गई। अब हमारे पास एक चश्मदीद गवाह है और उसका बयान 164 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत दर्ज किया जा रहा है। यह हमारे मामले को मजबूत बनाता है और हम बहुत जल्द जांच पूरी करेंगे।
हुड्डा ने कहा कि चूंकि वह डरी हुई थी, इसलिए जब दुर्घटना हुई तो वह अपने दोस्त को छोड़कर भाग गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के दोस्त ने किसी और के साथ हुए हादसे के बारे में नहीं बताया। विशेष पुलिस आयुक्त हुड्डा ने कहा, आरोपी को सजा दिलाने के लिए यह हमारे लिए अहम सबूत होगा।