IPL 2023: फिर दिखेगी दादा की ‘दादागिरी’, दिल्ली कैपिटल्स ने दी सौरव गांगुली को बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2023: भारतीयक्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली(Sourav Ganguly)की दादागिरी (IPL 2023) में देखने को मिलेगी। सौरव गांगुली (IPL) के 16वें सीजन में वापसी करने जा रहे हैं। सभी इस बात पर निगाहें टिकाकर बैठे थे कि (BCCI) अध्यक्ष पद के बाद दादा क्या करने जा रहे हैं।

DC से जुड़े दादा

अब आगामी (IPL 2023) सीजन में सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals)की टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2023में दादा दिल्ली कैपिटल्स के हेड ऑफ क्रिकेट रहेंगे। पहले सौरव गांगुली (BCCI) चीफ बनने से पहले तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए थे।

KKR के कप्तान भी रह चुके हैं गांगुली

इससे पहले,मार्च 2019में दादा दिल्ली कैपिटल्स के एडवाइजर रह चुके है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष बनने के बाद सौरव गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर का पद छोड़ दिया था। आईपीएल में सौरव गांगुली कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR)और पुणे वॉरियर्स इंडिया(Pune Worriors India)के कप्तान भी रह चुके हैं।

नए साल पर फैंस को दिया सरप्राइज

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने साल 2023 के पहले ही दिन वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया था। दरअसल, गांगुली ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपना बल्ला पकड़े हुए और कुछ पुराने शॉर्ट्स लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह एक बेहद छोटा सा टीजर था। वायरल क्लिप में इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि यह पोस्ट किस बारे में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *