Rolling Stones 2023:स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेश्कर ने रॉलिंग स्टोन मैग्जीन के 200 सर्वश्रेष्ठ गायकों की लिस्ट में बनाई जगह

नई दिल्ली: देश के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वर कोकिला और दिवंगत गायिका लता मंगेशकर जाने के बाद भी हमारे देश का नाम रौशन कर गई। दरअसल, लता मंगेश्कर ने रॉलिंग स्टोन मैग्जीनके 200 सर्वश्रेष्ठ गायकों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली हैं। स्वर कोकिला का नाम रॉलिंग स्टोन मैग्जीनके सर्वश्रेष्ठ गायकों में 84वें स्थान पर रखा गया है। वहीं इस लिस्ट में दिवंगत पाकिस्तानी सिंगरनुसरत फतेह अली खानभी शामिल हैं जिनकी आवाज पूरी दुनिया के कानों में आज भी गूंजती है।

आपको बता दें कि इसके अलावा साउट कोरिया के सिंगर ली जी-उन को भी शामिल किया गया है। लिस्ट में बीटीएस के सबसे युवा गायकजुंगकुकको भी शामिल किया गया है। हालांकि सिंगर सेलीन डायोन को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, जिसे लेकर उनके फैंस में काफी मायूसी देखने को मिल रही है।

दिवंगत लता मंगेशकर की की सिलेक्शन पर गायिका रॉलिंग स्टोन ने लिखा, द मेलोडी क्वीन शाश्वत रूप से सुरीली आवाज के साथभारतीय पॉप संगीत की आधारशिला हैं, जिनका प्रभावबॉलीवुड फिल्मों के माध्यम से पूरी दुनिया में फैला हुआ है।लता बेहतरीन प्लेबैक सिंगर थीं। अनुमान है कि लता ने 7000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे।

वहीं, लिस्ट से बाहर करने होने पर सेलिन के प्रशंसक ने प्रतिक्रिया जाहिर की।एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, सेलिन डायोन के बिना आपके पास सबसे महान गायकों की सूची नहीं हो सकती है। वह हमारी पीढ़ी के सबसे महान गायकों में से एक हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा,मैं चाहता हूं कि रॉलिंग स्टोन के शीर्ष 200 महानतम गायकों कोतुरंत हटा दिया जाए। आपके पास माइकल जैक्सन 86 वर्ष के हैं, एमी वाइनहाउस 83 वर्ष के हैंऔर सेलिन डायोन सूची में नहीं हैं? इसी तरह फैंस सेलिन के लिस्ट से बाहर होने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *