पंजाब में बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, हथियार बंद को किया ढेर

अमृतसर: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने एक हथियारों सहित घुसपैठ कर रहे व्यक्ति को ढेर कर दिया। इस फायरिंग में घुसपैठिये की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की इस कोशिश का सुबह करीब आठ की गई।

बीएसएफ ने की कार्रवाई

बीएसएफ के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुरदासपुर सेक्टर में चन्ना सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने एक सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने संदिग्ध घुसपैठिए को ललकारा और उसे गोली मार कर ढेर कर दिया। पाकिस्तानी घुसपैठिए के शव के पास एक बंदूक भी बरामद की गयी और इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है।

घुसपैठिए के पास से अत्याधुनिक शॉटगन हुई बरामद

मारे गए घुसपैठिए के पास से अत्याधुनिक शॉटगन बरामद की गयी जो एक से ज्यादा गोलियां चलाने में सक्षम होती है। यह 2023 में सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराने की पहली घटना है। पिछले साल बीएसएफ ने पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो घुसपैठियों को मार गिराया था और 23 पाकिस्तानियों को पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *