मुंबई: तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में अब आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। पहले तुनिशा की मां ने शीजान के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इसी मामले में पलटवार करते हुए शीजान के परिवार ने भी प्रेस वार्ता करके तुनिशा की मां के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह बोली शीजान की बहन
शीजान की बहन ने कहा कि तुनिशा से उनका रिश्ता बहन जैसा था। वो उनके परिवार के करीब थी। उन्होंने शीजान पर लगाए गए तमाम आरोपों को सिर से खारिज कर दिया। शीजान की बहन फलक नाज़ ने कहा कि हिजाब को लेकर की जा रही बातें बेबुनिया हैं, जिस तस्वीर को लेकर ऐसा कहा जा रहा है, वो हिजाब वाली तस्वीर शूटिंग की है। तुनिशा को किसी दरगाह पर ले जाने की बात से भी उन्होंने इनकार कर दिया। पैसों के सवाल पर शीजान के परिवार ने कहा कि तुनिशा के पैसों पर उसकी मां का नियत्रंण था।
तुनिशा के मां के आरोपों को बताया झूठा
शीजान के परिवार ने साफ कर दिया कि तुनिशा की मां जो भी आरोप शीजान और उनके परिवार पर लगा रही हैं, वे सब झूठे हैं। उर्दू सीखने के मामले पर शीजान के परिवार ने कहा कि किसी भी भाषा का किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं होता। उन्होंने कहा कि तुनिशा और शीजान पहले ही अलग हो चुके थे।
शीजान पर लगे आरोपों को किया खारिज
शीजान पर लगाए गए तमाम आरोपों को उसके परिवार ने सिरे से खारिज कर दिया है। शीजान के वकील का कहना है कि तुनिशा सुसाइड से तीन दिन पहले से अपने घर पर नहीं थी। उसके रिश्ते अपने परिवार से अच्छे नहीं थे।