Weather: नए साल के दूसरे दिन भी ठंड का सितम जारी…मौसम विभाग ने इन राज्यों में किया अलर्ट जारी

नई दिल्ली: कल से नया साल शुरु हो गया है। जनवरी की ठंड जिसे पूस का ठंड कहा जाता है ये हड्डी कंपकंपा देने वाला महीना होता है। इस साल भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल, नए साल के दूसरे दिन यानी सोमवार को भी पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में पारा गिरने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। ठंड के कारण बिहार, यूपी समेत कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। उधर, घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

देश के ज्यादातर राज्यों में जहां सर्दी कम हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली के पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में ठंड नए साल के दिन भी कम नहीं हुई है। यहां शनिवार की रात से ही घने कोहरे और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। ताकि लोग सुरक्षित रह सकें।

आपको बता दें किदिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही ज्यादातर इलाके कोहरे की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.5 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का लगातार जारी है। श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में -9.6, गुलमर्ग में -10, कुपवाड़ा में -5.7 और जम्मू में बीती रात न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की आशंका है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी जारी है। इस कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के डैनकुंड, कलातोप, अहला 6 इंच बर्फ से ढके हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *