Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत प्राइवेट सुइट में किए गए शिफ्ट,शरीर में इंफेक्शन फैलने का था खतरा

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इलाज जारी है। वो लगातार चोट से उबर रहे हैं। उनके शरीर को इंफेक्शन के खतरे से बचाने के लिए उन्हें आईसीयू के प्राइवेट सुइट शिफ्ट किया गया है।

ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। सड़क हादसे में उनके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटे आईं थी। गहरे घाव में इंफेक्शन फैलने का खतरा ज्यादा होता है। जिसकी वजह से डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने बताया कि पंत को आईसीयू से प्राइवेट सुइट में शिफ्ट कर दिया गया है।

पांच विशेषज्ञों की टीम इलाज में लगी

ऋषभ पंत का शुक्रवार को भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ था। वो दिल्ली से अपने घर रुढ़की जा रहे थे। इसी बीच वो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हादसे में उनकी मर्सिडिज कार धूं-धूं करके जल गई थी। पंत ने गाड़ी का शीशा तोड़ा और कूदकर अपनी जान बचाई थी। एक्सीडेंट में उनके पीठ, कलाई, और घुटने में गंभीर चोटे आईं थी। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनका इलाज जारी है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पंत का इलाज कर रही है।जिसमेंसर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन समेत दूसरे विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *