Teacher Recruitment In Bihar: शिक्षकों की जल्द बढ़ाई जाएगी वेतन और बहाली भी की जाएगी- नीतीश कुमार

पटना: बिहार के स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकों और शिक्षक की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये घोषणा की है कि शिक्षक वेतन को लेकर चिंता ना करे उनकी वेतन जल्द ही बढ़ाई जाएगी साथ ही शिक्षक की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जल्द ही शिक्षक पद की भर्ती भी निकाली जाएगी।

दरअसल, पटना के ज्ञान भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के व्याख्याता, विश्वविद्यालयों एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापक को नियुक्ति पत्र दिया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने 7 हजार करोड़ फंड अलॉट किया है, जल्द से जल्दशिक्षकों की बहाली(Teacher Recruitment)की जाएगी। वहीं बिहार में प्रजनन दर 2 प्रतिशत लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ शिक्षक वेतन को लेकर नाराज होते हैं। ऐसे में शिक्षकों से अपील है कि वह सिर्फ पढ़ाने का काम करें। सरकार सभीशिक्षकों के वेतन को बढ़ाएगी।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुये कहा किहमारे साथ कॉलेज में एक लड़की भी नहीं पढ़ती थी। कोई भी महिला आती थी तो सभी खड़े होकर देखने लगते थे। यहां तक की प्रोफेसर भी खड़े होकर देखने लगते थे, आज सभी जगह लड़के-लड़की साथ पढ़ रहे हैं। बिहार में शिक्षा की स्थिति काफी बेहतर हुई है। अब बिहार से कोई मजबूरी में दूसरे राज्य पढ़ने न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *