नई दिल्ली: चीन कई सालों से भारत की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। चीन आये दिन कोई न कोई ऐसी हरकत करता रहता है कि जिससे वो भारत की भूमि पर कब्जा कर सके। ऐसे में देश के गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत की एक इंच जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है। मुझे भारत-चीन सीमा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। हमारे ITBP के जवान सीमा पर गश्त लगा रहे हैं और हमें उन पर पूरा भरोसा है।
तवांग झड़प के 20 दिन बाद आया बयान
शाह का यह बयान तवांग में झड़प के 20 दिन बाद आया है। शाह के इस बयान को राहुल गांधी के उस बयान का जवाब भी माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था- चीन और पाकिस्तान डोकलाम और तवांग जैसे इलाकों में कुछ बड़ा प्लान कर रहा है।
आईटीबीपी के कार्य को सराह
अमित शाह ने बेंगलुरु में आईटीबीपी के आवासीय और गैर-आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में कहा कि आईटीबीपी देश के सबसे मुश्किल क्षेत्रों में काम करने वाला सुरक्षा बल है। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि -42 डिग्री तापमान में सीमा की सुरक्षा करने के लिए कितना दृढ मनोबल लगता है।
9 दिसंबर को हुई थी झड़प
अरुणाचल के तवांग में 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी। 600 चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ की कोशिश की थी। यह पोस्ट यांगत्से में है।