#MamataBanerjee भीड़ ने लगाए जय श्रीराम के नारे तो भड़कीं ममता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम हावड़ा स्टेशन पर हो रहा था और PM अहमदाबाद से इसमें वर्चुअली जुड़े। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इसमें शामिल होने पहुंची। ममता के कार्यक्रम में पहुंचते ही हावड़ा स्टेशन पर जबरदस्त ड्रामा हो गया। दरअसल, जब ममता मंच पर जा रही थीं, तब भीड़ से जय श्रीराम के नारे लगने लगे। हंगामे के दौरा ममता के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 4 केंद्रीय मंत्री भी इस दौरान मौजूद थे। इस पर ममता भड़क गईं और मंच पर बैठने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *