Haryana Assembly:तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित, सदन में 11 विधेयक हुए पारित

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित हो गई है। शीतकालीन सत्र की शुरूआत 26 दिसंबर से हुई थी जो तीन दिनों तक चलकर आज राष्ट्रीय गीत के साथ खत्म हुआ। सदन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व सीएम सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सायरी चर्चा में रही।

हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच अच्छा संवाद हुआ। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा हुई। आगरा नहर जो दिल्ली से निकलती है उसमें बहुत प्रदूषण होता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार से आग्रह किया गया है कि पानी को साफ करके भेजे। हम भी पानी को स्वच्छ करने की पूरी कोशिश करते हैं।

सदन में 11 विधेयक पारित हुए

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन 4 विधेयक पारित हुए है। इस तरह से कुल 11 विधेयक तीन दिन के सत्र में पारित हुए। सोनीपत के ठेकेदारों ने L -13 के ध्यानाकर्षण नार चर्चा नही हुई क्योंकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि 4 लाख 15 हाजर करोड़ के कर्ज की बात गलत है। हरियाणा सरकार पर 2 लाख 39 हजार करोड़ का ही कर्ज है।

किसानों के मुद्दे पर हई चर्चा

किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि, किसानों के खेतों में जलभराव को लेकर उनका मुआवजा 7.5 हजार एकड़ बढ़ाया गया है पहले यह 6 हजार एकड़ था।गन्ने के रेट बढ़ाने के लिए कमेटी का गठन किया है। यह अध्यन करवाना चाहता है कि किस प्रकार से रिकवरी और कितना नुकसान किसानों को होता है। उसमें 145 दिनों के अंदर कमेटी को रिपोर्ट सौंपने होगी।

पीएम मोदी से हुई बात

प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान सीएम खट्टर ने बताया कि उनकी आज प्रधानमंत्री मोदी से बात हुई। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी जी की माता की तबियत खराब है जिसको लेकर मैन उन्हें फ़ोन किया।

सत्र के अंतिम दिन पारित विधेयक—

1.हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) संशोधन विधेयक ,2022

2.हरियाणा नगर निगम ( द्वितीय संशोधन) विधेयक , 2022

3.हरियाणा नगर पालिका ( द्वितीय संशोधन) विधेयक , 2022

4.हरियाणा विनियोग( संख्या 4) विधेयक , 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *