नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक फिर टी-शर्ट पहने हुए नजर आए। कड़ाके की ठंड में राहुल काली टी-शर्ट पहनकर एक मॉल में पहुंचे। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को चैलेंज दिया कि वो सिर्फ 3 घंटे ऐस चल कर दिखा देँ।
दिल्ल-एनसीआर समेत देशभर में ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है। शीतलहर हवाओं से लोग थऱ-थऱ कांप रहे हैं। लेकिन ऐसी कंपा देने वाली ठंड में राहुल गांधी टी-शर्ट पहनकर ही घूम रहे हैं। मंगलवार को राहुल अपनी भतीजी के साथ एक मॉल में दिखें। इस दौरान भी राहुल गांधी ऊनी कपड़ो के बजाय टी-शर्ट पहने हुए थे। फर्क बस इतना था कि इस बार वो सफेद टी-शर्ट की जगह काली टी-शर्ट पहने हुए थे।
पीएम मोदी को दिया चैलैंज
इन दिनों जितनी चर्चा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की हो रही है। उतनी ही चर्चा इस कड़ाके की ठंड राहुल गांधी की टी-शर्ट की भी हो रही है। राहुल गांधी सार्वजनिक जगहों पर हाफ टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से मन के सभी विकार दूर हो जाएंगे। गौरव वल्लभ ने पीएम मोदी को चैलेंज देते हुए कहा कि, वो पंद्रह मिनट भी यात्रा में चलकर दिखा दें।
कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का आज 138वां स्थापना दिवस है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी हेडक्वार्टर पर पार्टी का झंडा फहराया है। इस दौरानसोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता नजर आए।