Jammu सिद्दड़ा के पास सेना और आतंकियों में मुठभेड़, जवानों ने 4 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू: सेना की और से आज एक गुप्त सूचना के आधार पर 4 आतंकियों को घेर कर उनका सफाया किया गया है। जम्मू शहर के साथ सटे सिद्दड़ा इलाके में बुधवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं। चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और हथियार भी मिले हैं।

सिद्दड़ा तवी पूल के पास हुई मुठभेड़

सिद्दड़ा पुल के पास नाके पर सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए ट्रक नंबर जेके 18- 1226 को रोका। पुलिस को देख चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, ट्रक में बैठे अन्य लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

यह हथियार हुए बरामद

इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। चारों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके पर से सात ऐक 47, तीन पिस्टल और एम-4 राइफल भी मिली है। बताया जा रहा है कि ट्रक कश्मीर घाटी के कुलगाम के गुलाम मोहम्मद खान के नाम रजिस्टर्ड है।

इससे पहले भी हो चूका है यहीं हमला

उल्लेखनीय है कि सिद्दड़ा पुल के पास 6 दिसंबर देर रात आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया था। पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था। हालांकि हमलावर चूक गए और ग्रेनेड पास के एक बिजली के खंभे और पेड़ के बीच जा गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *