Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध, कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा गया है कि, दिल्ली पुलिस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और राहुल गांधी के चारों ओर एक सुरक्षा घेरा बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।

अमित शाह से उचित सुरक्षा की मांग

कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह से उचित सुरक्षा की मांग की है। गृह मंत्री को लिखे पत्र में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में यात्रा के प्रवेश के बाद कई बार सुरक्षा से समझौता किया गया था।

दिल्ली पुलिस मूक दर्शक-कांग्रेस

गृह मंत्रालय को लिखी गई चिट्ठी में कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और राहुल गांधी के चारों ओर एक सेफ सर्कल बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। पत्र में ये भी कहा गया है कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई थि कि गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रियों को एक सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। जबकि इस दौरान दिल्ली पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *