#SanjuSamson:श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ऋषभ पंत की टीम से छुट्टी, संजू सैमसन के फैंस ने पंत से लिए मजे

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को दोनों फॉर्मेट के लिए 16-16 सदस्यी भारतीय टीम का ऐलान किया। सेलेक्टर्स ने इस टीम से कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है। जबकि पिछले साल से टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी टीम से छुट्टी हो गई है। जिसपर संजू सैमसन के फैंस सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं।

बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन श्रीलंका पर जीत फतह करना है। 3 जनवरी से शुरु होने जा रही घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नईटीम इंडिया का चयन किया है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को इस टीम में जगह नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने रोहित और विराट को टी20 मे आराम दिया है। जबकि केएल राहुल आथिया के साथ शादी करने की वजह से छुट्टी ली है। हालांकि, यहतीनोंखिलाड़ियों कीवनडे सीरीज में वापसी होगी।

ऋषभ पंत की टीम से छुट्टी

लंबे समय से लगातार ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। इस बीच उनके प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा होती रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज, एशिया कप, और फिर टी-20 वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी ऋषभ का बल्ला खामोश रहा। जिसकी वजह से उन्हें आगामी श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया है। जबकि दो अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में जगह नहीं दी गई है।

संजू के फैंस ने पंत के लिए मजे

ऋषभ पंत को टीम से बाहर करके उनकी जगह संजू सैमसन और ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किया गया है। हालांकि संजू को सिर्फ टी20 टीम में ही शामिल किया गया है। ऋषभ पंत के टीम से बाहर होने पर संजू के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा उर्वशी रौतेला के साथ पंत को टाइम स्पेंड करना होगा इसलिए उन्हें टीम से बाहर किया गया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा पंत को बाहर करना बीसीसीआई का यह साहसी फैसला। एक और यूजर ने लिखा धोनी के साथ कब तक पार्टी करेंगे ऋषभ पंत, गुड डिसीजन इसको टेस्ट टीम से भी बाहर करो।

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया : हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

वनडे सीरीज के लिए टीमइंडिया:रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *