आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन हो चुका है। सभी फ्रेंचाईजी टीमों ने अपने-अपने फेवरेट खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही टीमें अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स शुरूआती के मैचों में किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेगी ।
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज मिनी ऑक्शन के साथ ही हो गया है। शुक्रवार को हुई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स समेत 7 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। टीम अब परफेक्ट प्लेइंग-11 और ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर स्ट्रेटजी बना रही है।
आलराउंडर पर चेन्नई का फोकस
चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से ही एक अच्छे टीम कॉम्बीनेशन के साथ मैदान में उतरती आई है। इस बार भी टीम ने ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर को शामिल करने पर जोर दिया है। जिसके लिए उन्होंने इग्लैंड के स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ की राशी देकर खरीदा। ऑलराउंडर के तौर पर स्टोक्स और रवींद्र जडेजा के एक साथ खेलने पर सीएसके को काफी डेप्थ मिलेगी।
ओपनर्स के कई विकल्प
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 जितनी मजबूत होती है। उतनी ही उसकी बेंच स्ट्रेंथ भी। यही कारण है कि सीएसके की टीम 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। इस बार भी सलामी बल्लेबाजी के लिए टीम के पास कई सारे विकल्प हैं। ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोईन अली अजिंक्य रहाणे के अलावा बेन स्टोक्स भी पारी की शुरूआत कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
विकेटकीपर:एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज:ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे।
ऑलराउंडर मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, बेन स्टोक्स, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा, निशांत सिंधु
गेंदबाज:दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षणा