Mother Dairy Price Hike: नए साल से पहले मदर डेयरी का झटका, पांचवीं बार बढ़ाई कीमत, ये रहें आपके शहर के रेट

Mother Dairy Price Hike:साल 2023 आने वाला है। नए साल से पहले मदर डेयरी (Mother Dairy) ने लोगों को झटका दिया है। साल में पांचवीं बार मदर डेयरी ने दूध के रेट बढ़ाएं हैं। सोमवार को मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दूध की नई कीमतें मंगलवार से लागू होगी।

कंपनी ने फुल क्रीम (Full Cream), टोन्ड (Tond) और डबल टोन्ड (Double Tond) दूध की कीमतें बढ़ाई है। कंपनी ने कहा कि गाय का दूध (Cow Milk) और टोकन दूध (Token Milk) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी की तरफ से दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में साल में यह पांचवीं बार दूध की कीमतों को बढ़ाया गया है।

बता दे कि, मदर डेयरी दिल्ली एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की सेल करती है। मदर डेयरी ने कहा कि फुल क्रीम दूध का दाम अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है।टोन्ड दूध की नई कीमत 53 रुपये प्रति लीटर होगी। डबल टोन्ड दूध के दाम बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गए। हालांकि, कंपनी ने गाय के दूध की थैली एवं टोकन से खरीदे जाने वाले दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि, मदर डेयरी ने इस कीमत वृद्धि के लिए दुग्ध उत्पादक किसानों से की जाने वाली खरीद की लागत बढ़ने को जिम्मेदार बताया है। कंपनी ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल दूध की खरीद लागत करीब 24 प्रतिशत तक बढ़ गई है। कंपनी ने कहा, मिल्क इंडस्ट्रीज के लिए यह एक अप्रत्याशित साल रहा है। हमें त्योहारों के बाद भी उपभोक्ताओं और संस्थानों दोनों से ही डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। कच्चे दूध की खरीद दिवाली के बाद भी तेजी नहीं पकड़ पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *