सूर्यकुमार यादव ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट में अपना मुकाम हासिल कर लिया है। अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी से उन्होंने गेंदबाजों के जमकर छक्के छुड़ाए हैं। वो टी20 इंटरनेशनल रैंकिग में शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में अपने क्रिकेट करियर पर खुलकर बात की। सूर्या ने कहा चाह लो तो कुछ भी असंभव नहीं होता है।
सब सपने जैसा लगता है
पीटीआई से इंटरव्यू के दौरान सूर्या काफी भावुक नजर आएं। उन्होंने कहा कि यह अब भी सपने जैसा लगता है। अगर एक साल पहले किसी ने मुझे टी20 क्रिकेट का नंबर-1 बल्लेबाज कहा होता तो मुझे नहीं पता कि मैं इसपर क्या रिस्पॉन्स देता।
असंभव कुछ भी नही
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जिंदगी में कुछ भी असंभव नहीं है। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। पीटीआई के सवाल पर उनहोंने कहा किमैं वास्तव में बेहद भाग्यशाली हूं जो विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ खेल रहा हूं। वहइंटरनेशलक्रिकेट के दिग्गज सितारे हैं। उन्होंने जो कुछ हासिल किया है मैं नहीं जानता कि कभी मैं उसे हासिल कर पाऊंगा या नहीं। हाल के दिनों में मैने विराट भाई के साथ कुछ अच्छी साझेदारियां निभाई हैं। मैने उनके साथ बल्लेबाजी करने के दौरान खूब आनंद लेता हूं।
टेस्ट में मौका मिलने की उम्मीद
सूर्यकुमार यादव पिछले 2 सालों से टीम इंडिया के बल्लेबाजी की रीढ़ साबित हुए हैं। टी20 फार्मेट में उन्होंने एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं। जमीन पर खेलने वाले सूर्या आज आसमान में सूर्य की तरह चमक रहे हैं। उनके बल्ले की चमक लगातार अपना जलवा बिखेर रही है। टी20 में अपना जलवा बिखेरने के बाद वो टेस्ट में भी डेब्यू करने को तैयार हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने टेस्ट टीम में सेलेक्ट करने वाले सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में मुझे मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।