सीएम मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन, बोले- आठ साल से मनाया जा रहा है सुशासन दिवस

पंचकूला: आज राजधानी चंडीगढ़ के पंचकूला में सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम मनोहर लाल ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का मैं अभिनन्दन करता हूँ। उन्होंने बताया कि आज के अवसर को पिछले आठ साल से सुशासन दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

सीएम मनोहर लाल ने आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस के मौके पर भी मैं नमन करता हूं। सुशासन दिवस केवल कार्यक्रम नही बल्कि एक दिशा मिली है। हम सभी मिलकर सुशासन दिवस को आगे बढाते है इसमें सभी का सहयोग है।

यह-यह की घोषणाएं

– अब हम छोटी शिकायतों के निवारण के लिए डिवीजनल स्तर पर विजिलेंस ब्यूरो की विंग बना रहे हैं।

– आईएएस अवॉर्ड बांटने वाले हैं, अगर यह अपने ही गले में माला डालेंगे तो यह अच्छा नहीं लगेगा। इसी कारण से इस सम्मान समारोह में आईएएस और अन्य आल इंडिया सर्विसेस के किसी भी अधिकारी को बाहर रखा गया है।

– पहली जनवरी से 1.80लाख आय वाले सभी लोगों को बीपीएल के दायरे में लाया जाएगा।

– डिजिटल हस्ताक्षर जमाबंदी वाली फर्म की शुरुआत।

– जो विद्यार्थी डिग्री कॉलेज के लिए अप्लाई करेगा, उसे पासपोर्ट दिया जाएगा।

– एचएसवीपी के नागरिक सुविधा केंद्र की शुरुआत की जाएगी।

– निर्माण के कार्य में शिकायतों के लिए पोर्टल की शुरुआत।

– राज्य की अनियमित कालोनियों आठ जिलों 177 कालोनियों को नियमित किया जाएगा।

– अभी तक हरियाणा में तीन पुलिस कमिश्नरेट थे, अब सोनीपत में भी पुलिस कमिश्नरेट बनेगा।

– एक पुलिस का इन्फोर्समेंट विंग बनाए जाने की घोषणा, अलग थाना होगा, अलग कर्मी होंगे। एडीजीपी इन्फोर्समेंट एक अलग पोस्ट बनेगी।

– आईआरपी और जिला पुलिस में खाली पड़े 2,500 पदों पर भर्ती इसी माह से शुरू की जाएगी।

इन्हें मिला अवार्ड

पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर राजीव समेत कुल 14, शिक्षा विभाग में एडिशनल डायरेक्टर विवेक कालिया समेत 5, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग में चीफ कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस बीबी गुप्ता समेत 7, राजस्व विभाग में टेक्निकल डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह समेत 4, बागवानी विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर रणबीर सिंह समेत 7, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर आदित्य प्रताप डबास, विकास एवं पंचायत विभाग में एक्सईएन नवदीप आनंद समेत 7 को स्टेट लेवल अवॉर्ड दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *