Haryana News: कल नहीं लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार, Covid की वजह से किया स्थगित

Haryana News: शनिवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Home Minister Anil Vij) का जनता दरबार नहीं लगेगा। गृह मंत्री ने बढ़ते कोविड (Covid-19) के प्रकोप को देखते हुए जनता दरबार को स्थगित कर दिया। बता दे कि, हरियाणा के कद्दावर नेता और गब्बरके नाम से मशहूर अनिल विज का जनता दरबार (Janta Darbar) अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगने वाला था।

गृह मंत्री का जनता दरबार स्थगित

अब जनता दरबार कोरोना (Corona Virus) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगा। गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है। वह जनता दरबार में फरियादियों की फरियाद को इतमिनान से सुनते हैं। जिसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग शिकायतें लेकर पहुंचते हैं।

दबंग और ईमानदार छवि के नेता हैं विज

बता दे कि, अनिल विज हरियाणा के उन नेताओं में शुमार है जो अपनी ईमानदार और दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं। गृह मंत्री का काफिला जिस ओर से भी निकलता है वह रास्ते में किसी पीड़ित को देखकर खुद ही बात करने लगते हैं। साथ ही बीच सड़क पर ही वह अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के लिए आदेश भी दे देते हैं।

गुरुवार को हरियाणा भवन (Haryana Bhawan) में अनिल विज ने कहा कि हम कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। केन्द्र की ओर से जो भी गाइडलाइन (Corona Guideline) दी जाएगी उसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। पिछले जो कोरोना की लहरें आई थी उनसे अनुभव लेते हुए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

हर जिले में आरटीपीसीआर मशीन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछली कोरोना की लहरों के समय सबसे ज्यादा दिक्कत टेस्टिंग की थी, देश में सभी को टेस्टिंग कराने के लिए पुणे जाना पड़ता था लेकिन अब आरटीपीसीआर मशीन (RTPCR Machine) राज्य के हर जिले में लगा दी गई है। विज ने कहा कि शुरू में कोरोना के मामलों को हमने भी पुणे भेजा था परंतु अब हम पूरी तरह से उसके लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *