हरियाणा के फतेहाबाद ब्लाक समिति की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा

चंडीगढ़: हरियाणा की कुछ जगहों पर हुए पंचायत चुनावों का रिजल्ट सामने आया है। हरियाणा के फतेहाबाद के जिले की भट्टूकलां, नागपुर और रतिया तीनों ब्लाक समिति अध्यक्ष पदों का परिणाम आज सामने आया है।

फतेहाबाद के तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा

हरियाणा के फतेहाबाद के जिले की भट्टूकलां, नागपुर और रतिया तीनों ब्लाक समिति अध्यक्ष पदों पर भाजपा ने कब्जा किया है। तीनों जगह सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव किया गया। फतेहाबाद के भट्टूकलां में ज्योति लूणा, नागपुर में गुरप्रीत कौर तो रतिया में केवल मेहता अध्यक्ष चुने गए हैं।

सिरसा में भी आया जिला परिषद अध्यक्ष का परिणाम

सिरसा में जिला परिषद चेयरमैन चुनाव में करण चौटाला चेयरमैन बने हैं। वहीं उपप्रधान पद पर मीना रानी ने जीत हासिल की है। सिरसा के नाथूसरी चौपटा पंचायत ब्लॉक समिति से सूरजभान चाहरवाला सर्व सम्मति से चैयरमैन बने हैं। मांगेराम पूनिया खेड़ी सर्व सम्मति से उपप्रधान बने हैं।

भाजपा विधायक ने जताया आभार

विधायक दुड़ाराम ने सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि पहली मीटिंग में ही सभी सदस्य मौजूद रहे है और सर्व सहमति से चुनाव हुआ है, जिससे भाईचारे की मिसाल कायम हुई है। ऐसी सर्व सहमति से विकास को भी गति मिलेगी और मिल बैठ कर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान भी किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *