Delhi Mayor Election: AAP ने लगाई प्रत्याशियों के नाम पर मुहर, जानिए किसे मिला मौका

Delhi Mayor Election: शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के मेयर (Delhi Mayor) और डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दिल्ली के मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को नामांकित किया गया है, जबकि (AAP) के मटिया महल विधायक शोएब इकबाल के बेटे आले मोहम्मद इकबाल को आप ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामित किया है।

बता दे कि, यह फैसला आम आदमी पार्टी की (PAC) की बैठक में लिया गया। मेयर और डिप्टी मेयर 3 महीने के लिए होंगे और स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य 1साल के लिए होंगे। पीएसी की बैठक में 6 नामों की चर्चा हुई। इनमें 4 स्टेंडिंग कमेटी के लिए हैं।

कौन है शैली ओबेरॉय?

जानकारी के लिए बता दे शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने वार्ड 86- पूर्वी पटेल नगर (नई दिल्ली) से पहली बार एमसीडी चुनाव (MCD Election) लड़ा था। 39 वर्षीय ओबेरॉय एक असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वहीं शैली ओबेरॉय ने पीएचडी तक की पढ़ाई की हैं। उन्होंने दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता के गृह क्षेत्र से चुनाव जीता था। गुप्ता वार्ड में एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि शैली ओबेरॉय मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थीं। उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था। चुनाव के दौरान उन्होंने धुआंधार प्रचार किया था।

ऐसे होगा मेयर का चुनाव

हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना (LG VK Saxena) ने 6 जनवरी 2023 को नगर निगम की पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को हाल में मंजूरी दी है। इसके बाद दिल्ली नगर निगम (Delhi Nagar Nigam) ने कहा था कि एमसीडी के महापौर, उप महापौर और सदन की स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए चुनाव 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक के 11 बजे होगी।

दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिए होगा। एमसीडी में मेयर का कार्यकाल 1 अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक के लिए होता है। इसलिए पहले महापौर का कार्यकाल सिर्फ 31 मार्च तक के लिए होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *