भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पुजारा ने टेस्ट फार्मेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वो भारत के 8वें और दुनिया के 55वें बल्लेबाज बन गए है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मीरपुर में खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने 19/0 के आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शर्मा और शुभमन गिल के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आएं। अपने करियर का 98वां टेस्ट खेल रहे पुजारा ने 16 रन बनाते ही 7000 रनों का आकंडा पार कर लिया।
भारत के 8वें बल्लेबाज
चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 98 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 44.88 के औसतबल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और अर्धशतक लगाए हैं। चंटगाव में हुए पहले टेस्ट मैच में पुजारा ने पहली पारी में शतक जड़ा था। इस टेस्ट के लिए पुजारा ने 130 गेंदें खेली थी जो उनके करियर के अब तक का सबसे तेज शतक है। वो अब 7000 रन बनाने वाले भारत के 8 वें बल्लेबाज बन गए हैं।
7000 रन बनाने वाले भारतीय
सचिन तेंदुलकर-15921
राहुल द्रविड-13265
सुनील गावस्कर- 10112
वीवीएस लक्ष्मण- 8781
वीरेंद्र सहवाग- 8503
विराट कोहली- 8094
सौरभ गांगुली- 7212
चेतेश्वर पुजारा- 708
डॉन ब्रैडमैन का तोड़ा रिकार्ड
चेतेश्वर पुजारा ने 7000 रन बनाते ही महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैच में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए थे। पुजारा ने उन्हें अब पीछे छोड़ दिया है। 7000 रन बनाने वाले वो अब दुनिया के 55वें खिलाड़ी बन चुके हैं।