बढ़ती ठंड के साथ बढ़ी परेशानी, सरकार ने जारी किए अलर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा में घना कोहरा छाने के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों का ये अनुमान था कि दिसंबर में ठंड कम ही पड़ेगी लेकिन बीते मंगलवार को लोग कड़कड़ाती ठंड में धूप को तरस रहे थे। आसमान में बादल छाये रहे धूप नदारद थी। सुबह से ही इतना कोहरा था की 20 मीटर की दूरी तक भी धुंध के अलावा कुछ नहीं नज़र आ रहा था।

उल्लेखनीय है कि पहाड़ों में लगातार बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों की ओर ठंड तेज़ी से बढ़ रही हैं, जिसकी वजह से मौसम विभाग ने पंजाब में रेड अलर्ट और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। प्रदेश में बढ़ती ठंड और धुंध के कारण लोगों का जीवन तो कठिन हुआ ही है साथ ही उन्हें अपनी जिंदगी से हाथ धोने पड़ रहे हैं। राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने करनाल, कुरूक्षेत्र, हिसार, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, कैथल, रोहतक और फतेहाबाद में ऑरेंज अर्लट जारी कर दिया हैं।

बढ़ती धुंध के चलते बढ़े हादसे

राज्य में ठंड और बढ़ती धुंध के कारण कई लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां बैठे है। जीटी रोड़ पर सड़क हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। अब तक राज्य के कई जिलों में 50 से ज्यादा लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। बढ़ती धुंध के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई हैं। जिससे कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। वहीं 19 दिसंबर को फतेहाबाद के भूना में कोहरे के कारण कई वाहन टकरा गए, तो वहीं 18 दिसंबर को करनाल में नेशनल हाईवे पर करीब 30 गाडियां और एक हरियाणा रोडवेज़ आपस में टकरा गई थी। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, उसमें 23 दिसंबर तक बदलाव की कोई संभावना नहीं है और धुंध को लेकर स्थिति वैसी की वैसी रहेगी।

बढ़ती धुंध में बढ़ रही चोरों की हिम्मत

जहां राज्य में ठंड बढ़ रही हैं तो वहीं दूसरी और अपराधी भी कोहरे का फायदा उठा वारदातों को अंजाम दे रहे है। हिसार के उकलाना मंडी के प्रेम नगर मे चोरों ने देर रात एक घर में लगे 5 तालों को तोड़ा और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए साथ ही 42,000 रूपए कैश लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *