Haryana Schools Winter Vacation: हरियाणा के स्कूलों में शुरु हुईं ठंडी की छुट्टियां, 15 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिन में सर्द हवाएं चलती है तो वहीं दिन ढलते-ढ़लते आसमान में छाए कोहरे से शरीर में कपकपी सी दौड़ने लगती है। बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा के स्कूलों में विंटर विकेशन का ऐलान कर दिया गया है। सभी स्कूल अगले 15 दिनों तक बद रहेंगे।

हरियाणा में 3 डिग्री पहुचां पारा

हरियाणा में सर्दियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। हर रोज यहां की ठंड तेजी से बढ़ रही है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात और दिन के तापमान में 10 डिग्री से अधिक की गिरवाट हो रही है। कुछ राज्यों में तो पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया है।

ठंड के चलते स्कूल बंद

बढ़ती ठंड के चलते सबसे ज्यादा समस्या सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को होती है। उन्हें आसमान में छाए कोहरे और धुंध के बीच स्कूल जाना पड़ रहा है। मौसम में हो बदलाव कोदेखते हुए प्रदेश के स्कूलों में 1 जनवरी से ठंडी की छुट्टियां कर दी गई। हालांकि हरियाणा की सरकार की तरफ से स्कूलों को बंद करने का अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिरी तक प्रशासन ठंड की छुट्टियों का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *