आईपीएल 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) की निलामी इसी महिने दिसंबर में शुरू होनी है। ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार धुरंधर बल्लेबाज डेविड वार्नर को संन्यास की सलाह दी जा रही है। विस्फोटक बल्लेबाज को रिटायरमेंट की सलाह कोई और नहीं उनके ही टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी ऑलराउंडर साइमन ओडोनल ने दी है। उन्होंने कहा है कि वार्नर में अब पहले जैसी बात नहीं रही है। उन्हें अब क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहिए।
टॉक शो में दी संन्यास की सलाह
घातक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए तो बेहतरीन प्रदर्शन किया ही ह साथ ही आईपीएल में भी उनका बल्ला जमकर बरसा है। लेकिन उनको आईपीएल के 15वें सीजन से पहले संन्यास की सलाह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ओडोनेल ने एक टॉक शो के दौरान कहा, मुझे लगता है की वॉर्नर इस पर विचार कर रहे होंगे और उन्हेंसाउथ अफ्रीका केखिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास पर विचार करना चाहिए।
2 साल से नहीं लगाया शतक
डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई मैच जीताए हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे, और टी20 में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। लेकिन पिछले 2 सालों में टेस्ट प्रारुप में उनका बल्ला कुछ खास नहीं कर सका है। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट शतक साल 2020 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। इस साल गर्मियों के सीजन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई चार टेस्ट पारियों में वार्नर ने 5, 48, 21 और 28 रन ही बना सके थे। अफ्रीका के विरूद्द खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला अभी तक खामोश रहा है। पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर भी वार्नर दहाई का आकड़ा नहीं पार कर पाएं और महज 3 रन ही बना सके।