PM Narendra Modi: अगरतला को पीएम मोदी की सौगात, बोलें- ‘डिजिटल के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जा रहा बल’

PM Narendra Modi: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा (CM Manik Saha) भी मौजूद रहे। पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में कहा कि आज त्रिपुरा को अपना पहला डेंटल कॉलेज (Tripura Dental College) मिला है। इससे त्रिपुरा के युवाओं को यहीं पर डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा।

2 लाख लोगों को मिला पक्का घर

आज त्रिपुरा के 2 लाख से अधिक गरीब परिवार अपने नए पक्के घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का कहना है कि डबल इंजन सरकार सिर्फ फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही नहीं बल्कि सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रही है। डबल इंजन सरकार बनने से पहले तक सिर्फ 2 बार त्रिपुरा की नॉर्थ ईस्ट की चर्चा होती थी।

आज इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए होती है त्रिपुरा की चर्चा

एक जब चुनाव होते थे और दूसरा जब हिंसा की घटना होती थी। आज त्रिपुरा की चर्चा इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए होती है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के जरिए अब नॉर्थ ईस्ट इंटरनेशनल ट्रेड का भी एक गेटवे बन रहा है। अगरतला अखौरा रेलवे लाइन से व्यापार का नया रास्ता खुलेगा। इसी तरह भारत, थाइलैंड, म्यामांर हाइवे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए नॉर्थ ईस्ट दूसरे देशों के साथ संबंधों का द्वार भी बन रहा है।

उत्तर पूर्व में 7000 से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्वीकृत किए गए हैं जबकि अकेले त्रिपुरा में 1,000 से अधिक आ रहे हैं। ये केंद्र मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित हजारों रोगियों की जांच करने में मदद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी की सरकार ने सबसे पहले आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय, अलग बजट की व्यवस्था की थी।

अब आपने दिल्ली में हमें फिर से अवसर दिया है, तब से जनजातीय समुदाय से जुड़े हर मुद्दे को हमने प्राथमिकता दी है। आज डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि त्रिपुरा के छोटे किसानों, छोटे उद्यमियों और सबको बेहतर अवसर मिले। यहां का लोकल कैसे ग्लोबल बने इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *