Pak Drone: आतंकिस्तान की एक और कायराना कोशिश नाकाम…जवानों ने पाक ड्रोन खदेड़ा

पंजाब: इस्लामिक और आतंकी देश पाकिस्तान हमेशा से कायराना हरकत करता आ रहा है। आए दिन कभी महिला जासूस को भेजता है तो कभी ड्रोन से हमला और नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश करता है। लेकिन शायद ही पाकिस्तान की नापाक कोशिशें कामयाब होती हैं। बता दें कि पंजाब बॉर्डर पर धुंध का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी तस्कर लगातार अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बीते शनिवार को भी गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन मूवमेंट हुई। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को खदेड़ दिया। जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान भी चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे गुरदासपुर सेक्टर के अंतर्गत आती BOP चंदूवडाला में ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। बटालियन 89 के जवान गश्त पर थे। जैसे ही ड्रोन की आवाजा सुनी जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी।

ड्रोन मूवमेंट देखने के बाद जवानों ने 40 के करीब राउंड फायर किए। इतना ही नहीं, ड्रोन की मूवमेंट को जानने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे गए। जिसके बाद सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। BSF और स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है।

बीएसएफ ने बताया कि, पंजाब के गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को गोलीबारी कर खदेड़ दिया गया। बीते काफी समय से पाकिस्तान की ओर से भारत के जम्मू कश्मीर और पंजाब के विभिन्न इलाकों में ड्रोन भेजा जा रहा है। पाकिस्तीन ड्रोन के जरिये नशीले पदार्थ और हथियारों की खेप भारत में पहुंचने की कोशिश करता है।

वहीं, डीआईजी प्रभाकर जोशी का कहना है कि जवानों ने फायरिंग करके ड्रोन को वापस जाने के लिए मजबूर किया। सतर्कता के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *