Pathan controversy: फिल्म का विरोध जारी…विहिप ने रिलीज रोकने के लिए चंडीगढ़/पंजाब के अध्यक्ष से की शिकायत

चंडीगढ़: शाहरुख खान की फिल्म पठान काविरोध देश भर में हो रहा है। दरअसल, फिल्म का विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि फिल्म में एक गाना दर्शाया गया है जिसका नाम है बेशरम रंग जिसमें दीपिका पादुकोण भगवा बिकनी में नजर आ रही है। इसको लेकर हिदू परिषद के साथ-साथ अन्य लोगों ने विरोध किया है। जगह-जगह विहिप द्वारा शाहरुख खान के पुतले जलाए जा रहे हैं। पठान फिल्म का बायकॉट कर रहे लोग ये कह रहे हैं कि इस फिल्म सनातन धर्म का अपमान किया गया है। फिल्म का बायकॉट करने की बात रह रहे लोगों का कहना है कि शाहरुख खान की इस फिल्म का किसी थियेटर में प्रदर्शन नहीं होने देंगे।

चंडीगढ़/पंजाब के अध्यक्ष से विहिप ने की शिकायत

ऐसे में अब अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के चंडीगढ़/पंजाब के अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज ने चंडीगढ़ में फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह को ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत में कहा गया है कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्म पठान में फिल्म की नायिका दीपिका पदुकोण द्वारा भगवा रंग के कपड़े पहनकर एक फिल्मी गाना गाया गया है। उस गाने में भगवा रंग को बेशर्म रंग कहा गया है।

शिकायत में कहा गया है कि गाने में हिंदुओं के पूजनीय भगवा रंग की बेअदबी की गई है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। हिन्दू संगठनों ने इस फिल्म का विरोध करना है और विरोध करना शुरू कर दिया है।

DC से आग्रह किया गया है कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म को चंडीगढ़ के किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित करने की अनुमति न दी जाए। जिससे चंडीगढ़ के कानून व्यवस्था बनी रहे। आगे कहा है कि वह हिन्दू संगठनों की और से चंडीगढ़ पुलिस को भी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की एक FIR दर्ज करने का भी अनुरोध कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म के जनवरी में रिलीज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *