Sonali Phogat Hatyakand Update: CBI को मिली बड़ी कामयाबी, किए कई बड़े खुलासे, 104 लोगों को बनाया गवाह

Sonali Phogat Hatyakand Update:मशहूर सोशल मीडिया फेम और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड (Sonali Phogat) में (CBI) ने कई बड़े खुलासे किए हैं। (CBI) ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर यह खुलासे किए हैं। इसी साल अगस्त महीने में सोनाली फोगाट ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। सोनाली से आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है।

CBI कर रही हत्याकांड की जांच

बता दे कि, सोनाली हत्याकांड की जांच (CBI) कर रही है। जिसको लेकर (CBI)ने कई खुलासे किए हैं। जांच के दौरान (CCTV) फुटेज की में कई लोगों की अहम भूमिका सामने आई है। सीसीटीवी से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि सोनाली को कुछ अप्रिय पदार्थ दिया गया था, साथ ही वह आगे चलते हुए लड़कड़ाती हुई भी नजर आई थी।

104 लोगों को बनाया गवाह

सीबीआई चार्जशीट में बताया गया है कि सोनाली को सुधीर और सुखविंदर ने उस रात 7 बार ड्रग्स दिया गया था। सीबीआई ने दावा किया है कि ये खुलासा गोवा के कर्लिज रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरा फुटेज से हुआ है। गोवा के कर्लिस रेस्टोरेंट के एक वेटर सहित सीबीआई ने इस मामले में 104 लोगों को गवाह बनाया है।

हालांकि, अभी सोनाली फोगाट की हत्या के पीछे क्या मकसद था, इसकी जांच में सीबीआई अभी जुटी हुई है। सीबीआई की जांच के मुताबिक मामले के आरोपी बताए जा रहे सुधीर और सुखविंदर ने सोनाली को जबरदस्ती ड्रग्स पिलाया था। इन दोनों ने प्लास्टिक की बोतल से 7 बार सोनाली को ड्रग्स दिया है।

8 साल की उम्र में हुआ था करियर शुरू

अगर टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के करियर की बात करें तो सोनाली ने 8 साल की उम्र में दूरदर्शन में हरियाणवी एंकर के रूप में अपने करियर की शुरु की थी। लेकिन इनको प्रसिद्धि साल 2016 में Zee TV के मशहूर सीरियल एक माँ जो लाखों के लिए बनी अम्मा में नवाब शाह की पत्नी फातिमा का फेमस किरदार से मिली थी। जिसके बाद वह घर-घर में मशहूर हो गई। बाद में वह धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय होने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *