#AvatarTheWayOfWater: फिल्म को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्साह

नई दिल्ली: जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: दे वे ऑफ वॉटर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।साल 2009 में रिलीज हुए इसके पहले भाग अवतार ने भी पहले दिन ही सिनेमाघरों मेंधूम मचा दी थी और अब 13 साल बाद अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने भी बंपर ओपनिंग की है। वहीं, इस फिल्म को लेकर फैंस के लिए एक बुरी खबर ये है कि ये फिल्मतमिलनाडु के कई सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई है। इसके पीछे की वजह फिल्म के निर्माताओं द्वारा रखी गईं कुछ शर्तों को बताया जा रहा है। सिंगल स्क्रीन के कई मालिकों ने प्रोफिट शेयर की शर्तों के चलते फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर की स्क्रिनिंग करने से मना कर दिया है।

एक खबर के मुताबिकचेन्नई के लोकप्रिय ट्विन-स्क्रीन वेट्री थियेटर्स के मालिक राकेश गौतम अवतार 2 की रिलीज़ को लेकर बहुत उत्साहित थे और उन्होंने जेम्स कैमरून निर्देशित फिल्म की दृश्य भव्यता का समर्थन करने के लिए अपने थिएटरों का डेवलेप भी किया था।

राकेश गौतम का कहना है कि, निर्माता सामान्य अवधि से 10 प्रतिशत अधिक मांग रहे हैं। हमने कहा था कि हम अवतार 2 के लिए स्पेशल केस के तौर पर 5 फीसदी ज्यादा देंगे, लेकिन, वे नहीं माने। हम आम तौर पर पहले हफ्ते में 55 फीसदी शेयर का भुगतान करते हैं. इस बार, हमने 60 प्रतिशत की पेशकश की थी।

जॉन लैंड्यू और जेम्स कैमरून निर्मित व जेम्स के निर्देशन में बनी अवतार: द वे ऑफ वॉटर की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें सैम वर्थिंगटन, जो सल्डाना, सिगरनी वीवर, स्टीफन लैंग और केट विंसलेट आदि हैं। वहीं इसका लेखन जेम्स कैमरून, रिक जफा, अमांडा सिल्वर, जोस फ्रीडमैन और शेन सलेरनो द्वारा किया गया है।

फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर पेंडोरा की संपदा को बचाने और पेंडोरा वासियों के पारिवारिक व सामाजिक मूल्यों की कहानी कहती है। अवतार पार्ट वन में दिखाया गया था कि इंसान अपने स्वार्थ के लिए पेंडोरा वासियोजैसे लोगों के अवतार को तैयार करते हैं, जिन्हें प्रयोगशाला से नियंत्रित किया जाता था। उस फिल्म के अंत तक पहुंचते-पहुंचते मुख्य किरदार जेक सली अपने मूल इंसानी शरीर से अलग हो जाता है और नावी की दुनिया का हिस्सा बन जाता है। वहीं उसे पेंडोरा की नेतिरी से प्यार हो जाता है, जिसके बाद वह पति-पत्नी बन चुके हैं।

अब कहानी दस साल आगे बढ़ गई है और उनके परिवार में चार सदस्य और आ चुके हैं। वहीं फिल्म के शानदार विजुअल, पानी के भीतर के दृश्य और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी देखकर किसी के लिए भी पलके झपकाना मुश्किल है।

अवतार 1 की तरह इसके दूसरे भाग पर भी जबरदस्त बजट खर्च किया गया है। जानकारी के मुताबिक 13 साल पहले इस फिल्म के पहले भाग में 237 मिलियन डॉलर खर्च किए गए थे और अब अवतार द वे ऑफ वॉटर में 250 मिलियन डॉलर की बड़ी रकम लगाई गई है। फिलहाल पहले की तरह इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसके चलते उम्मीद है कि भारत में ही यह फिल्म छप्पर फाड़ कमाई करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *