नीरज चोपड़ा को चुना गया साल 2022 का सर्वाधिक नज़र आने वाले एथलीट

भारतीय स्टार एथलीट जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक खास उपलब्धि हासिल की हैं। वो दुनिया के सबसे तेज़ धावक बन गए हैं। उन्होंने पूर्व ओलंपिक चैंपियन जमैका के दिग्गज उसैन बोल्ट को पीछे छोड़ दिया हैं। वो साल 2022 के ऐसे एथलीट बन गए हैं जिन पर सबसे ज्यादा आर्टिकल लिखे गए हैं। सालभर में उन पर 812 आर्टिकल लिखे गए हैं जो एथलीट्स में सबसे ज्यादा हैं। विश्व एथलेटिक्स संघ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में नीरज को पहला स्थान मिला हैं। वहीं, जमैका के स्प्रिंटर एलेन थॉम्पसन-हेराह 751 आर्टिकल के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर स्प्रिंट के विश्व चैंपियन शेली-एन फ्रेजर पर 698 आर्टिकल लिखे गए और वह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 200 मीटर की चैंपियन शेरिका जैक्सन 679 आर्टिकल के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

पूर्व ओलंपिक चैंपियन जमैका के दिग्गज उसैन बोल्ट को पीछे छोड़ा

आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक जितने वाले उसैन बोल्ट पर इस साल 574 आर्टिकल ही लिखे गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ हैं कि बोल्ट किसी साल सर्वाधिक आर्टिकल लिखे जाने वाले एथलीट में सबसे पहले स्थान पर न रहे हो। बोल्ट साल 2017 में गेम्स से सन्यास ले चुके हैं, लेकिन अब भी उनकी लोकप्रियता उतनी ही हैं जितनी पहले थी। बोल्ट के नाम 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। वो 11 बार के विश्व चैंपियन हैं।

विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष ने दी आंकड़ो की जानकारी

विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने पीटीआई और चुनिंदा एशियाई पत्रकारों के साथ बातचीत की और इस दौरान इन आंकड़ों को जारी किया गया। ये आंकड़े जर्मनी स्थित मीडिया मॉनिटरिंग फॉर्म यूनिसेंटा ने उपलब्ध कराए।

नीरज चोपड़ा के लिए रहा साल 2022 शानदार

नीरज के लिए ये साल बेहद ही शानदार रहा है। उन्होंने स्वीट्ज़रलैंड में आयोजित ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 का खिताब जीता था। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। टोक्यो ओलंपिक के बाद इस साल के वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और रजत पदक अपने नाम किया था। विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल और रजत पदक जीतकर उन्होंने अपनी ख्याति बढ़ाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *