CNG Price Hike: साल के आखिरी महीने दिसंबर में जनता को बड़ा झटका लगा है। आखिरी महीने में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जिसका आम जनता के जेब पर काफी असर पड़़ने वाला हैं। बता दे कि बढ़े हुए दाम आज से लागू हो जाएंगे। आज से आपको सीएनजी के लिए 95 पैसे ज्यादा चुकाने पड़ेगे।
IGL ने बढ़ाए दाम
दरअसल, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज से (CNG) के दाम बढ़ा दिए हैं। (CNG) की कीमत अब दिल्ली में 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम है।
वहीं, इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए थे। पीएनजी (PNG) के दाम में भी 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। राजधानी दिल्ली में सीएनजी दाम 75.61 रुपये से बढ़ाकर 78.61 रुपये कर दिए गए थे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दाम 78.17 रुपये से बढ़ाकर 81.17 रुपये कर दिए गए थे।
राजधानी में भी बढ़े दाम
राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम 78.61 से बढ़ाकर 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिए गए थे। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम है। सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी के बाद आम जनता की जेब पर असर पड़ने वाला हैं क्योंकि ओला-उबर जैसी सर्विस भी ज्यादा चार्ज कर सकती हैं।
वहीं, जो लोग रोज ऑटो से सफर करते हैं, उन्हें भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। क्योंकि ट्रांसपोर्ट का कॉस्ट बढ़ेगा, ऐसे में फल-सब्जी के दाम में भी उछाल देखने को मिलेगा यानी कि महंगाई हर तरफ से बढ़ सकती है। जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दूसरी तरफ, पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी लोगों को परेशान कर रही हैं हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। शुक्रवार को भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जो रेट जारी किए, उसके अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल के रेट 96.76 रुपए और डीजल के दाम 89.66 रुपए है। काफी दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।