Haryana Nagar Nigam Election: प्रदेश में बनेंगे सबसे ज्यादा बीजेपी पार्षद, ट्रिपल इंजन की चलाएंगे सरकार- मूलचंद शर्मा

Haryana Nagar Nigam Election:हरियाणा में नगर निगम चुनाव (Haryana Nagar Nigam Election) की सरगर्मियां तेज है। सभी दल नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा (Haryana Transport Minister Moolchand Sharma) ने नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बीजेपी के बनेंगे सबसे ज्यादा पार्षद- शर्मा

परिवहन मंत्री का कहना है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा बीजेपी (BJP) के पार्षद बनेंगे। प्रदेश सरकार की रीति और नीति अलग है। प्रदेश सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। बता दे कि, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह बयान बल्लभगढ़ वासियों को सौगात देते हुए दिया है। शनिवार को परिवहन मंत्री ने शहर वासियों को करीब सवा करोड़ रुपए की सौगात दी।

शहर में तेजी से हो रहा विकास

इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि शहर के अंदर आने वाले समय में और भी विकास कार्य करवाना बाकी है। कुछ दिनों के बाद बल्लभगढ़ की दिशा और दशा दोनों ही बदल जाएंगी। लगातार सरकार शहर में विकास का प्रयास कर रही है। शहर में एक के बाद एक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

अपराध को करेंगे खत्म- परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के अंदर एक भी कब्जा धारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। आज बल्लभगढ़ मंत्री ने सवा करोड़ रुपए की सौगात देते हुए आरएमसी रोड सेक्टर 64का पार्क और सेक्टर 64स्थित मार्केट का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *