बीते समय में भारतीय नारी ओलंपिक खेलों के क्षेत्र में उभरकर सामने आ रही हैं। कुश्ती से लेकर बैडमिंटन तक, कई महिलाओं ने देश व राज्य का नाम रोशन किया है। जब भी भारत की महान खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है तो उनमे से बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का नाम ज़रूर शामिल होता है। वो भारतीय खेल जगत की वो प्रेरणा है जिसने दुनियाभर में अपने टैलेंट से नाम रोशन किया हैं। उन्होंने अब तक कुल 24अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम करे हैं। ओलंपिक खेलो में पदक जीतने वाली वे एकमात्र खिलाड़ी हैं। देश में बैडमिंटन को बढ़ावा देने का श्रेय उन्हीं को ही दिया जाता है। देश की बेटियों के लिए वो किसी प्रेरणा से कम नहीं।
साइना का बचपन व पढ़ाई
साइना नेहवाल का जन्म 17मार्च 1990में हुआ। वे हरियाणा के राज्य हिसार की रहने वाली हैं। उनके पिता हरवीर सिंह नेहवाल कृषि विभाग में वैज्ञानिक हैं और उनकी मां उषा रानी नेहवाल बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनके माता पिता दोनों ने अपने शुरूआती दिनों में खूब बैटमिंटन खेला है यहाँ तक की उनकी माँ राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी है। जब साइना के पिता का ट्रांसफर हुआ तो वो अपने परिवार के साथ हैदराबाद चली गई थी। उन्होंने 8साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। तभी से अपने खेल को लेकर उनमें लगन है। उन्होंने अपनी पढ़ाई हरियाणा और हैदराबाद के कई अलग-अलग स्कूलों से हुई हैं। इसके बाद सेंट एन कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुअशन की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता ने साइना को कराटे की शिक्षा दिलाई जिसमे उन्होंने एक साल तक ट्रेनिंग की और ब्राउन बेल्ट भी हासिल की।
साइना नेहवाल ने बैडमिंटन में बनाया करियर
साइना नेहवाल ने स्टेट, नेशनल, इंटरनेशनल सभी जगहों पर जीतकर अपनी पहचान बनाई। अपने पूरे करीयर में उन्होंने पूरे 24अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हुए है। साल 2008में उन्होंने विश्व जूनियर बैडमिंटन का खिताब जीता था। 2009में इंडोनेशियाई ऑपन का खिताब अपने नाम किया था और साल 2010में गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना नाम बनाया था।
ओलंपिक में रचा था इतिहास
साल 2012 के लदंन ओलंपिक में साइना ने अपनी जगह बनाई थी, जहां उन्होंने देश के लिए ब्रोंज़ मेडल जीतकर इतिहास रचा था। इसी के साथ बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। साथ ही 2018के एशियन गेम्स में देश को 36साल बाद ब्रोंज़ मेडल दिलाया था। इसलिए साइना का नाम टॉप खिलाड़ियो में से गीना जाता हैं।
कई बड़े पुरस्कारों से किया गया हैं सम्मानित
साइना को अब तक कई बड़े अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें अर्जुन अवार्ड, ध्यानचंद खेल रत्न और पद्म भूषण जैसे पुरस्कार शमिल हैं।