पानीपत में वूलन मिल में भीषण आग

पानीपत: पानीपत के बरसत रोड स्थित वूलन मिल में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पड़ोसी के मकान तक आग की लपटें पहुंची तो उसने मिल मालिक को कॉल कर सूचना दी। मालिक मौके पर पहुंचा। जिसके बाद मालिक ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। मिल मालिक इकराम खान ने बताया कि उनकी बरसत रोड पर हर्ष गार्डन के पास खान वूलन मिल है, जिसमें वेस्ट कपड़े का काम किया जाता है। मिल में करीब 60 से 70 कर्मचारी काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *