हाईवे पर रील्स बना रहे 5 युवकों को कुचला, 11वीं का एग्जाम था

जयपुर: हाईवे पर फोटो शूट और रील्स बना रहे पांच लड़के एक हादसे का शिकार हो गए। इन लड़कों को एक बोलेरो कैंपर ने पांचों को कुचल दिया। इनमें 3 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज गुजरात के पालनपुर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। मामला बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना कस्बे का है। घटना गुरुवार शाम 7 बजे की बताई जा रही है। जनकारी के अनुसार गोविंद कुमार, हनुमान राम, सुनिल कुमार, रमेश कुमार और बुधराम पांचों दोस्त है। ये शाम को धोरीमन्ना से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर आए थे। ये पांचों लड़के इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील्स बनाते हैं। इसके साथ फोटो शूट कर अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *