UN में विदेश मंत्री एस जयशंकर की दहाड़, पाक को सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली: यूनाइटेड नेशंस में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंवाद के विषय पर जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा कि जो सांप पालता है वो खुद भी उसका शिकार होता है।

पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी ने भारत पर लगाया था आरोप

UNSC में पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी ने भारत को आतंकवाद फैलाने वाला देश कहा था। इस पर जयशंकर ने हिना को हिलेरी क्लिंटन की 11साल पुरानी बात याद दिलाई। 2011 में पाकिस्तान दौरे पर गई अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा था- अगर अपने पीछे सांप पालोगे तो यह उम्मीद मत करना कि वो सिर्फ आपके पड़ोसियों को काटेंगे, वह आपको और आपके लोगों को भी काटेंगे।

अच्छे पडोसी बनने की दी नसीहत

जयशंकर ने कहा कि दुनिया बेवकूफ नहीं है। दुनिया आतंकवाद में शामिल देश, संगठन के बारे में अच्छी तरह से जानती है और इस पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। आज दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद के सेंटर के रूप में देख रही है।

आतंकवाद को बताया बड़ी चुनौती

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जवाबदेही आतंकवाद का मुकाबला करने का आधार होना चाहिए। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए आने वाले समय में खतरा है। इसकी कोई सीमा या राष्ट्रीयता नहीं बची है। ये हमारे लिए एक चुनौती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा- दुनिया में आतंकवाद के गंभीर रूप लेने से पहले ही भारत ने सीमा पार इसका सामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *