तवांग मामले पर राहुल का सरकार पर हल्लाबोल.. चीन कर रहा है युद्ध की तैयारी,सो रही है हमारी सरकार

जयपुर:कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 9 दिसंबर को अरुणाचल के तवांग में भारत और चीन के बीच हुई हिसंक झड़प को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, लेकिन हमारी सरकार सो रही है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के आज 100 दिन पूरे हो गए। वायनाड से सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा इन दिनों राजस्थान में चल रही है। राहुन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई । इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया और सरकार दोनों पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि, मीडिया कांग्रेस से और यहां मौजूद अशोक गहलोत और सचिन पायलट से सभी तरह के सवाल पूछेगी लेकिन वो केंद्र सरकार से यह नहीं पूछेगी कि, चीन हमारी जमीन पर सैकड़ो किलोमीटर तक घुसकर बैठा हुआ है। इस पर आप चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।

सरकार सो रही है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कांग्रेस एक विचारधारा है जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है। हम किसी से नहीं डरते हैं अपनी विचारधारा को फिर से देश की जनता को बताने के उद्देश्य के लिए हमने ये यात्रा शुरू की है। इस दौरान तवांग मामले को लेकर सवाल पूछने पर राहुल गांधी भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मैं लगातार इस बात को दोहराता हूं कि, चीन भारत में लगातार घुसपैठ कर रहा है। लेकिन हमारी सरकार इसे लेकर चुप्पी साधी हुई है।

चीन कर रहा है युद्ध की तैयारी

भारत-चीन के बीच हाल ही में हुई हिंसक झड़प पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरेने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सीमा पर हमारे देश के जवान शहीद हो रहे हैं लेकिन भारत सरकार कुछ नहीं कर रही है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अरुणाचल और लद्दाख के उस पार चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। जबकि हमारी सरकार लगातार भारत की जनता से इस बात को छुपा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *