एसटीएफ टीम के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर विकास लगरपुरिया, हत्या और फिरौती जैसे दर्जनों मामले दर्ज

चंडीगढ़: कुख्यात गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को गुरुग्राम की एसटीएफ टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। लगरपुरिया अगस्त 2021 में 30 करोड़ की चोरी का मासटरमांइड है। उसके ऊपर हत्या, फिरौती, धमकी देने जैसे दर्जनों मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।

विकास लगरपुरिया को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स)टीमने आज गुरग्राम दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। विकास लगरपुरिया गुरुग्राम हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान सहित उत्तर-प्रदेश में अपना गिरोह चलाता था। उसके ऊपर पुलिस ने 2.5 लाख रूपए का ईनाम रखा था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल पिछले साल अगस्त के महीने मेंखेड़कीदौला थाना इलाके की एक सोसायटी के दो फ्लैट से लगभग 30 करोड़ रुपये की चोरी की घटना हुई थी। चोरी हुए पैसे अल्फाजी कार्प मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के थे। पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला था कि पूरे मामले का मास्टर माइंड कोई और नही बल्कि कुख्यात गैंगस्टर विकास लगरपुरिया है। उसी ने अपने गुर्गो के साथ मिलकर वारदात की पूरी योजना बनाई थी। विकास ने अपने साथियों को कई दिनों पहले से ही सोसायटी के एक फ्लैट में ठहरा दिया था। जिसके बाद मौका मिलते ही उसके गुर्गो ने 30 करोड़ की रकम पर हाथ साफ कर दिया था।

कई लोग थे चोरी की घटना में शामिल

तीस करोड़ रूपये की चोरी की घटना में जब पुलिस ने जांच शुरू की तो कई लोगों का नाम सामने आया। इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन सभी से बारी-बारी से पूछताछ की तो पता चला कि काफी दिनों से इस घटना की योजना बन रही थी। इस पूरे वारदात के मास्टर माइंड विकास लगरपुरिया की पुलिस को तब से ही तलाश थी। जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। एसटीएफ की टीम ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

2015 में हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में अपने गैंग का विस्तार कर चुके विकास लगरपुरिया की इससे पहले 2015 में गिरफ्तारी हुई थी। विकास लगरपुरिया पर फर्जी पासपोर्ट बनाने का आरोप था। पुलिस ने उसे दुबई से दबोचा था। वो पौरोल पर बाहर आया था और फरार होकर दुबई जा बैठा। पुलिस की उसकी तब से ही तलाश जारी थी जो आखिरकार आज पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *